नाग पंचमी और तीसरे सोमवार पर आस्था के प्रतीक बाबा बैजूनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
धनघटा संत कबीर नगर* धनघटा थाना क्षेत्र स्थित बाबा बैजूनाथ एतिहासिक शिव मंदिर धाम में श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के संयोग के चलते बसवारी गांव स्थित बाबा बैजूनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक के लिए प्रातः तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। लोग सरयू और कुआनो नदी से जल लेकर फूल, माला, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि पूजन सामग्री के साथ मंदिर पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
नाग पंचमी होने के कारण श्रद्धालुओं कांवरियों की संख्या सामान्य सोमवार की तुलना में और अधिक रही। सुबह होते-होते मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजने लगे। श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था का नजारा देखते ही बन रहा था।
प्रशासन की टीम सुरक्षा एवं व्यवस्था संभालने में जुटी रही, वहीं बाबा बैजूनाथ न्यास ट्रस्ट के सदस्य भी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे। न्यास ट्रस्ट के सदस्य जितेंद्र राय ने बताया कि पिछले सोमवार की अपेक्षा इस सोमवार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। नाग पंचमी के कारण भी भीड़ में काफी इजाफा हुआ। इसके बावजूद व्यवस्था चाक-चौबंद होने के कारण सभी श्रद्धालुओं ने आसानी से बाबा बैजूनाथ का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी प्रहलाद गोस्वामी और लोहरैया मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश राय और तमाम भक्त ने भी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।,*
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड