रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

स्वतंत्रता दिवस पर सूर्या ग्रुप ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों को दिलाई संकल्प

Sunil Rai

सूर्या ग्रुप के सभी शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया ध्वजारोहण
अमर शहीदों के त्याग को किया नमन, विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का दिलाया संकल्प
शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के संगम का बना साक्षी सूर्या ग्रुप, संस्थानों में गूंजे भारत माता के जयघोष
सुनील राय
धनघटा( संतकबीरनगर)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठित सूर्या ग्रुप के सभी शिक्षण संस्थानों में आजादी का महापर्व पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और भारत माता के जयघोष के बीच आयोजित कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों में देशप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत किया।
सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत तामेश्वरनाथ धाम स्थित चंद्रावती देवी महिला महाविद्यालय से हुई, जहां डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश के महान महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने पंडित अखंड प्रताप चतुर्वेदी कॉलेज घोरही, पंडित अखंड प्रताप चतुर्वेदी महाविद्यालय डुमरी, जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद, सूर्या ग्रुप ऑफ एजुकेशनल मीरगंज तथा बस्ती जनपद के मुंडेरवा स्थित पूर्वांचल डिग्री कॉलेज पहुंचकर ध्वजारोहण किया और अमर शहीदों को नमन किया।
वहीं, सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में सूर्या ग्रुप की निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने माता चंद्रावती देवी के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, रविनेश श्रीवास्तव, प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय, शरद त्रिपाठी, ममता पाण्डेय सहित सूर्या ग्रुप के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति और संस्कार ही एक मजबूत और विकसित भारत की सबसे बड़ी पहचान हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी