महुली पुलिस की जन-जागरूकता पहल, पैदल गश्त कर यातायात नियमों और CCTV कैमरों की उपयोगिता बताई
संतकबीरनगर, 24 अगस्त। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में यातायात सुरक्षा एवं जन-जागरूकता को लेकर थाना महुली पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया। पुलिस टीम ने नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के आसपास CCTV कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया।
पुलिसकर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सुरक्षित समाज की नींव केवल पुलिस की जिम्मेदारी से नहीं, बल्कि पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग एवं जागरूकता से मजबूत होती है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की गई। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने की भी हिदायत दी गई।पुलिस ने नागरिकों को बताया कि CCTV कैमरे केवल सुरक्षा का माध्यम ही नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम और घटनाओं के खुलासे में पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सहयोगी साबित होते हैं। इसलिए घर, दुकान और प्रतिष्ठान के आसपास CCTV कैमरे लगाकर सुरक्षित वातावरण बनाने में पुलिस का सहयोग करें।महुली पुलिस ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए करें। पुलिस ने लोगों को संदेश दिया कि “जीवन अमूल्य है, इसे जल्दबाजी और लापरवाही के कारण खतरे में न डालें।”
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड