रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

नूतन परिसर में शुरू हुई खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक की नई शाखा

खबरें 24

नूतन एवं अत्याधुनिक परिसर में शुरू हुआ खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक की गोला बाजार शाखा का संचालन

संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने फीता काटकर किया उद्घाटन, दीप प्रज्वलित कर की नई शाखा के उज्ज्वल भविष्य की कामना
संतकबीरनगर,। खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की गोला बाजार शाखा ने सोमवार से अपने नूतन एवं अत्याधुनिक परिसर में विधिवत बैंकिंग सेवाओं का शुभारंभ कर दिया। नवीन शाखा का परिसर पुराने भवन की ही गली में पंजाब एंड सिंध बैंक के ठीक बगल में स्थित है। नई शाखा के शुभारंभ से ग्राहकों को आधुनिक, सुगम एवं बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।शाखा के उद्घाटन समारोह में बैंक के संस्थापक अध्यक्ष एवं संतकबीरनगर के पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने फीता काटकर नूतन परिसर का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत मिश्र ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने में सहकारी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक सदैव आमजन की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने और ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि नूतन परिसर में शुरू हुई गोला बाजार शाखा ग्राहकों को और अधिक सुगम, त्वरित एवं उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
नए परिसर में बैंकिंग सुविधाओं को व्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप दिया गया है। शाखा के शुभारंभ अवसर पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी नई शाखा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैंक प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बैंक के सचिव राजेश प्रकाश मिश्र, प्रबंधक ज्ञानेंद्र प्रकाश मिश्र, अविनाश धर दुबे, उप प्रबंधक रत्नाकर त्रिपाठी सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं बैंक परिवार के सदस्य मौजूद रहे। समारोह में बैंक के सम्मानित ग्राहक तथा स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक भी उपस्थित रहे।
नई शाखा के शुभारंभ को बैंक के विकास एवं ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी