शहीद सत्यवान सिंह की प्रतिमा के अनावरण की मांग, रक्षा मंत्री से मिले विधायक गणेश चंद्र चौहान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर विधायक ने सौंपा पत्र, घोरांग गांव में पार्क-तालाब के साथ प्रतिमा स्थापित कर शहीद परिवार के सम्मान की रखी मांग
संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा नेता गणेश चंद्र चौहान ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर चक्र विजेता शहीद सत्यवान सिंह की स्मृति को स्थायी रूप देने की पहल की है। विधायक ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर शहीद सत्यवान सिंह की प्रतिमा के अनावरण के लिए आग्रह किया है।विधायक की ओर से रक्षा मंत्री को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि हैंसर विकासखंड के ग्राम घोरांग निवासी शहीद सत्यवान सिंह पुत्र स्वर्गीय भगत सिंह ने वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी वीरता के सम्मान में उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उपलब्ध ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार सत्यवान सिंह 5 दिसंबर 1971 को शहीद हुए थे और 26 दिसंबर 1971 को उनकी वीरता के लिए वीर चक्र प्रदान किए जाने की घोषणा हुई थी।पत्र में विधायक ने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि शहीद सत्यवान सिंह के पैतृक गांव घोरांग में उनकी प्रतिमा का अनावरण कराया जाए। साथ ही लोगों की प्रेरणा के लिए वहां पार्क एवं तालाब विकसित कराने तथा शहीद के परिजनों का सम्मान किए जाने की मांग भी रखी गई है।विधायक ने पत्र में कहा है कि ऐसे वीर सपूतों की गौरवगाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शहीद की प्रतिमा स्थापित होने से युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और सेना के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी।गौरतलब है कि संतकबीरनगर का घोरांग गांव शहीद सत्यवान सिंह की वीरता की स्मृति को आज भी संजोए हुए है। उनके बलिदान को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया जाता रहा है।
विधायक गणेश चंद्र चौहान की इस पहल से क्षेत्रवासियों में भी उम्मीद जगी है कि शहीद सत्यवान सिंह की स्मृति में उनके पैतृक गांव में भव्य स्मारक एवं प्रतिमा स्थापित होने का मार्ग प्रशस्त होगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड