एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन, नौनिहालों के शानदार प्रदर्शन से खिले अभिभावकों के चेहरे
संतकबीरनगर। जिले के दक्षिणांचल स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर में शनिवार को वर्तमान शैक्षणिक सत्र का प्रथम शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन (PTM) आयोजित किया गया। सत्र के पहले पड़ाव पर ही अपने पाल्यों के शैक्षणिक प्रदर्शन में हुए सुधार को देखकर अभिभावक उत्साहित नजर आए। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी कमियों और सुधार के क्षेत्रों से भी अवगत कराया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने विभिन्न कक्षाओं के रैंकर्स विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय कड़ी प्रतिस्पर्धा का है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर अनुशासन, लगन और कठिन परिश्रम जरूरी है। उन्होंने प्ले-वे से लेकर कक्षा 12 तक के सभी रैंकर्स विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों में निरंतरता बनाए रखने की सलाह दी।डॉ. चतुर्वेदी ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। अभिभावक अपने बच्चों के साथ पर्याप्त समय बिताएं, उनकी पढ़ाई और गतिविधियों पर ध्यान दें तथा उन्हें सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य और उनके कैरियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रबंधन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी केवल विद्यालय की नहीं, बल्कि टीचर्स, पैरेंट्स और स्टूडेंट्स—तीनों की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि संस्थान के योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षक उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी, डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय तथा प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सम्मेलन के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सकारात्मक संवाद देखने को मिला। अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और बच्चों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।इस अवसर पर अजय मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, प्रेम प्रकाश पांडेय, धर्मेंद्र चौरसिया, प्रीति मिश्रा, रिवाना मुखिया सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड