नीलमणि के सेवा और समर्पण की एक मिसाल, अधिवक्ता चैम्बर का भव्य उद्घाटन
धनघटा विधान सभा में नीलमणि की कर्तव्यनिष्ठा बनी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा डा रमापति राम त्रिपाठी।
सियासत में सेवा का सबसे शानदार और उत्कृष्ट मॉडल है नीलमणि का प्रयास – जय चौबे।
अधिवक्ताओं को सम्मान देने वाले नीलमणि का जिले के सृजन में भी रहा था बड़ा योगदान – ईश्वर चंद पाठक। अभिमन्यु उपाध्याय संत कबीर नगर।
खुद के निजी संसाधनों से समाज के हर तबके के लिए सौगात मुहैया कराकर सेवा और समर्पण की मिशाल बने पूर्व विधान सभा प्रत्याशी नीलमणि ने अब समाज के अधिवक्ता समुदाय के लिए एक प्रेरणादाई सौगात भेंट किया है। नीलमणि द्वारा धनघटा तहसील परिसर में लाखों की लागत से अधिवक्ताओं के चैंबर के लिए बनाए गए सात टीन शेडो का सोमवार को भव्य लोकार्पण हुआ। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जनपद बार और तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के हुजूम के बीच भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ने जब इस ऐतिहासिक परियोजना का लोकार्पण किया तो तहसील परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अपनी कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प की बदौलत नीलमणि ने सेवा भाव की जो मिशाल पेश किया है वह समाज के जनप्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने बिड़हर घाट पर लोगों के लिए नीलमणि द्वारा निजी संसाधनों से कराए गए कार्यों और अधिवक्ताओं के लिए तैयार कराए गए चैंबर निर्माण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवा और समर्पण के उनके इस भाव को जन जन तक इसलिए पहुंचना जरूरी है जिससे समाज का कोई अन्य युवा भी उनसे प्रेरित हो कर दूसरा नीलमणि बन सके। डा त्रिपाठी ने उनके राजनैतिक और सामाजिक जीवन के स्वर्णिम होने का आशीष दिया। विशिष्ट अतिथि एवं खालीबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि सियासत में सेवा भाव की अद्भुत मिशाल हैं नीलमणि। इन्होंने अपने संघर्षों और कर्मठता की बदौलत द्वाबा क्षेत्र को संवारने, सजाने और निखारने का जो बीड़ा उठाया है वह प्रशंसनीय है। श्री चौबे ने कहा कि अपने निजी संसाधनों से समाज के हर तबके को सुविधा पहुंचाने के लिए किए जा रहे उनके प्रयास आने वाले दिनों में क्षेत्र की सियासत में मील का पत्थर साबित होगा। जनपद बार एसोशिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद पांडेय ने नीलमणि द्वारा अधिवक्ताओं के लिए किए गए कार्य को ऐतिहासिक बताते हुए जिले के सृजन में उनके द्वारा किए गए संघर्ष को भी याद किया। इससे पहले धनघटा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि और तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। डा मनोज शुक्ला ने कार्यक्रम का शानदार संचालन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बद्री यादव, महामंत्री गणेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव, बब्बन शर्मा, अवधेश सिंह, अभयानंद सिंह, संदीप सिंह, अमर राय, अशोक यादव उर्फ साधू यादव, महीप बहादुर पाल , विप्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, लाल शरण सिंह, राधेश्याम मौर्य, हनुमान प्रसाद चौधरी, राम दरश चौहान, वीरेन्द्र तिवारी, सुनील पांडेय, प्रेम नारायण मिश्रा, दुर्विजय चौहान, राम कृष्ण यादव , अभिषेक श्रीवास्तव, बाबू लाल, पवन त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी, सरिता त्रिपाठी, सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड