पत्रकारो के हक की लड़ाई और संगठन मजबूती का संखनाद प्रेस क्लब के लिए अस्थाई भवन की मांग
*संतकबीरनगर*-: लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में रविवार को प्रेस क्लब संत कबीर नगर की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष पवन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार राहुल राय की पूज्य माता जी, पत्रकार जी.एल. वेदांती एवं पत्रकार गुलाम अली के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रेस क्लब के स्थायी भवन निर्माण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर प्रभावी पैरवी करने का निर्णय लिया गया। वहीं, तत्काल पत्रकारों के बैठने एवं कार्य निष्पादन के लिए अस्थाई भवन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जल्द ही प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा।
संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को अनिवार्य बैठक आयोजित करने तथा व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का फैसला हुआ। नए सदस्यों के लिए ₹501 सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है।
सदस्यता अभियान को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए पांच सदस्यीय कोर कमेटी गठित की गई। वरिष्ठ पत्रकार राहुल राय को कमेटी का प्रभारी बनाया गया। कमेटी में पंकज गुप्ता, रमेश कुमार शर्मा, उज्जवल त्रिपाठी और वीरेंद्र यादव को सदस्य बनाया गया है। साथ ही राहुल राय को प्रेस क्लब का कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया गया। वह अध्यक्ष की अनुपस्थिति में महामंत्री रमेश कुमार शर्मा के साथ सांगठनिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में राजेश पांडेय, एसके सिंह, शोभित पांडेय, रमेश शर्मा, पंकज गुप्ता, अमित पाण्डेय, अब्दुल मजीद अंसारी, राकेश पाठक, वीरेंद्र यादव, साहिल खान, विकास उपाध्याय, धनुष पांडे, उज्जवल त्रिपाठी, सदरे आलम, जितेंद्र पाठक, कृष्ण अग्रहरी, राजेश कुमार, केदारनाथ दुबे, गणेश कथा चौरसिया, शोहरत अली अंसारी, मोहम्मद सईद पठान, अनिल कुमार यादव, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, दिलीप पांडे, आनंद कुमार तिवारी, विजय मिश्रा और रितेश कुमार उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड