रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

यातायात सुरक्षा पर बैठक, ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश

Jan Bharat Tv

*ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुरक्षा उपाय समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें – कलेक्टर*
*जाममुक्त एवं सुरक्षित यातायात के लिए सभी विभाग समन्वय से करें प्रभावी कार्रवाई*
*जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत समीक्षा*
मुरैना/ कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, स्कूली वाहनों की सुरक्षा तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, वनमंडलाधिकारी श्री हरिश्चंद्र बघेल, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, नगर निगम आयुक्त, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, विद्युत विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने नगरीय क्षेत्र में सड़क रख-रखाव की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नगर निगम को सड़कों पर आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एम.एस. रोड, फ्लाईओवर के नीचे सहित अन्य आवश्यक स्थानों पर सड़क मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने को कहा।
*मैरिज गार्डनों में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें*
कलेक्टर ने मैरिज गार्डनों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निर्देश दिए कि प्रत्येक मैरिज गार्डन में कुल क्षेत्रफल का न्यूनतम 25 प्रतिशत भाग पार्किंग के लिए निर्धारित रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैरिज गार्डनों में पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा यातायात संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए।
*ब्लैक स्पॉट पर प्रकाश, संकेतक एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें*
कलेक्टर ने जिले के दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हांकित स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, मार्गदर्शक संकेत, गति नियंत्रण संबंधी उपाय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट का स्थल परीक्षण कर आवश्यक कार्यों का निर्धारण करें तथा कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं। सड़क सुरक्षा के इन उपायों की नियमित समीक्षा भी की जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को प्रभावी रूप से कम किया जा सके।
*स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें*
कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहन निर्धारित क्षमता के अनुसार ही संचालित हों। वाहनों के आवश्यक दस्तावेज वैध एवं अद्यतन रहें तथा वाहन चालकों एवं परिचालकों का अनिवार्य सत्यापन कराया जाए।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि निजी विद्यालयों को स्कूली वाहनों के संचालन एवं सुरक्षा मानकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर उनका पालन सुनिश्चित कराया जाए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अपने विद्यार्थियों के सुरक्षित परिवहन के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए।
कलेक्टर ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग, फिटनेस एवं वाहन दस्तावेजों की जांच के लिए नियमित अभियान संचालित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
*बाबा देवपुरी क्षेत्र में बेहतर यातायात प्रबंधन के निर्देश*
बाबा देवपुरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर ने समुचित साइनेज, व्यवस्थित पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का निर्धारण करने तथा दुकानों के सामने यातायात को सुचारू रखने के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
*विद्युत सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें*
कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर स्थित ट्रांसफार्मरों के आसपास आवश्यक बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए विद्युत सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक उपाय समय पर पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने विद्युत व्यवस्था से संबंधित अनधिकृत कनेक्शनों एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
*बस स्टैंड एवं प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करें*
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा स्कूली वाहनों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने की बात कही।
उन्होंने बस स्टैंड एवं बैरियर चौराहा क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित बनाने, जिला अस्पताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने बैठक के अंत में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े कार्यों को आपसी समन्वय के साथ प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर निर्धारित कार्यों की नियमित समीक्षा करें और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें, ताकि जिले में सुरक्षित, सुगम एवं जाममुक्त यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी