पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और चेयरमैन पत्नी रिंकू मणि के साथ कलान पहुंचे नए आशियाने में कराया गृह प्रवेश*
व के चार अनाथ मासूमों के लिए सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहा। माता-पिता के स्नेह से वंचित बच्चों के दर्द को महसूस करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने न केवल उनके लिए पक्का आशियाना तैयार कराया, बल्कि गृहस्थी की जरूरत का सामान उपलब्ध कराकर उनके जीवन को संवारने का प्रयास किया। सोमवार को नीलमणि अपने गुरु डा. मनोज शुक्ला और हैसर-धनघटा नगर पंचायत की चेयरमैन पत्नी रिंकू मणि के साथ कलान पहुंचे।
चेयरमैन ने काटा फीता मासूम बच्चों के नए आशियाने को फूलों सेसजाया गया था। रंगाई-पुताई के साथ शौचालय का निर्माण भी पूरा कराया गया। गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में चेयरमैन रिंकू मणि ने फीता काटकर नए घर का उद्घाटन किया। इसके बाद नीलमणि के गुरु डा. मनोज शुक्ला ने नारियल तोड़कर गृह प्रवेश की परंपरा पूरी की। बच्चों को उनके नए आशियाने की चाबी सौंपकर नीलमणि ने करीब एक पखवाड़े पहले किए गए अपने वादे को पूरा किया।
घर ही नहीं, गृहस्थी का भी किया इंतजामनीलमणि ने बच्चों के लिए मकान तैयार कराने के साथ ही घर को बसाने के लिए जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया। कपड़े, राशन और रोजमर्रा की जरूरत के सामान के अलावा बिस्तर, बड़ा बक्सा और आलमारी सहित अन्य घरेलू सामग्री भी घर में पहुंचाई गई। बच्चों के नए आशियाने में गृहस्थी का सामान देखकर ग्रामीणों ने नीलमणि के प्रयास की सराहना की माता-पिता का प्यार नहीं लौटा सकता, जीवन सुरक्षित बनाने का प्रयास’नीलमणि ने कहा कि इन मासूमों की परिस्थितियों ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया था। “माता-पिता का प्यार तो वापस नहीं ला सकता, लेकिन इनके जीवन को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए जो छोटा सा प्रयास मेरे स्तर से संभव था, उसे करने की कोशिश की है।”
ग्रामीणों का कहना था कि जरूरतमंद और असहाय बच्चों के लिए इस तरह आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में मानवीय संवेदनाओं और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड