रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सीआरपीएफ जवान यादवेंद्र यादव को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित

Jan Bharat Tv

*मणिपुर में अदम्य साहस दिखाने वाले सीआरपीएफ जवान यादवेंद्र यादव को गैलेंट्री अवार्ड*

संतकबीरनगर/धनघटा। देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए कर्तव्य निभाते हुए अदम्य साहस का परिचय देने वाले सीआरपीएफ जवान यादवेंद्र यादव को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम फूलई सरायघाट निवासी यादवेंद्र यादव की वीरता की चर्चा से क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात यादवेंद्र यादव ने मणिपुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान अपनी टीम के साथ साहसपूर्वक मोर्चा संभाला। अभियान के दौरान उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराने तथा करीब 150 नागरिकों की जान बचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है उनके साहस, नेतृत्व क्षमता, कर्तव्य के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को देखते हुए भारत सरकार की ओर से उन्हें गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ की ओर से जारी सम्मान सूची में भी यादवेंद्र यादव का नाम गैलेंट्री अवार्ड पाने वाले जवानों में शामिल है सम्मान की जानकारी गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में देश और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना यादवेंद्र यादव की बहादुरी और राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है। उन्होंने अपने गांव के साथ-साथ संतकबीर नगर जिले का भी नाम रोशन किया है यादवेंद्र यादव की वीरता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि देश की रक्षा के लिए समर्पित जवानों का साहस पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उनकी बहादुरी और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी