राम अवध चिल्ड्रेन्स एकेडमी गागरगाड़ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस संत कबीर नगरः
*
धनघटा संत कबीर नगर क्षेत्र के गागरगाड़ स्थित राम अवध चिल्ड्रेन्स एकेडमी में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया।
समारोह की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर गोविन्द वर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई।
इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
डायरेक्टर गोविन्द वर्मा ने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में बताया और उन्हें देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड