रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

आज का दैनिक पंचांग और अपना राशिफल देखें जाने अपना भविष्य

S R Pandey

आज का दैनिक पंचांग और अपना राशिफल देखें जाने अपना भविष्य
🕉 हर हर महादेव 🕉
🌄सुप्रभात🌄
आचार्य सीताराम पाण्डेय
*बुधवार* 26 अगस्त 2026
*आज रात्रि 01:38 से भदवा प्रारंभ होगा*
सूर्योदय 🌄 05:38
सूर्यास्त 🌅 06:22
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 त्रयोदशी (07:29 सुबह तक)
नक्षत्र 👉 श्रवणा (01:38 रात्रि तक)
योग 👉 सौभाग्य (08:12 रात्रि तक)
प्रथम करण 👉 तैतिल (07:29 सुबह तक)
द्वितीय करण 👉 गर (08:35 रात्रि तक)
राहुकाल 👉01:30 से 03:00 दिन तक।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सफलता दायक रहेगा फिर भी स्वभाव में गंभीरता लाना आवश्यक है अन्यथा लोग आपकी बातों को हल्के में लेंगे। कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाए आज फलीभूत होकर धन लाभ के साथ समाज मे वर्चस्व बढ़ाएंगी। सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि प्रतिष्ठित जैसी बनेगी। व्यवसायियों की आर्थिक विषयो को लेकर कहा सुनी हो सकती है विवेकी व्यवहार रखें अन्यथा दुविधा में पड़ सकते है। नौकरी पेशाओ के लिये दिन ज्यादा शुभ रहेगा काम की अपेक्षा सम्मान अधिक मिलेगा। संध्या बाद का समय आनंद मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। परिजनों से स्नेह स्वार्थ पूर्ति तक ही सीमित रहेगा। सेहत में आज सुधार अनुभव करेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपके कुछ उलझनों वाला रहेगा। आज आप दिन का अधिकांश समय केवल सोचने में व्यर्थ करेंगे महत्त्वपूर्ण कार्य भी असमंजस के कारण अधूरे रह सकते है। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक उदासीनता रहेगी इसके बाद संध्या तक बिक्री बढ़ने से काम चलाऊ आय हो जाएगी लेकिन आज घरेलू और अन्य व्यावसायिक खर्च भी अधिक रहने से धन संचय नही कर सकेंगे। परिवार के सदस्य अपनी बात मनवाने के लिए अनुचित जिद करेंगे जिसजे पूर्ण ना होने पर घर का वातावरण कुछ समय के लिए खरब होगा। बुजुर्ग वर्ग किसी बात को लेकर असंतोष जताएंगे। आरोग्य बना रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप पूर्व में की गई गलतियों से सीख लेंगे भविष्य में ऐसा न यही इसका विचार भी करंगे परन्तु फिर भी कोई प्रसंग अचानक बनने से फिर वही गलती दोहराएंगे लेकिन आज परिश्रम और मीठे व्यवहार के बल पर इस पर पर्दा भी डाल देंगे। कार्य व्यवसाय से मेहनत के बाद भी मन इच्छित सफलता नही मिलने का खेद रहेगा लेकिन हतोत्साहित ना हों संध्या बाद से स्थित आपके पक्ष में आने लगेगी शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक अथवा अन्य पारिवारिक मामलों को लेकर घर मे खींच-तान होगी व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। स्वास्थ्य कुछ समय के लिये खराब होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये उतार-चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरम्भ से ही आवश्यक कार्यो में व्यस्त हो जाएंगे घर मे किसी बात को लेकर कहासुनी होगी इसका प्रभाव दिन भर मस्तिष्क पर रहेगा संध्या बाद फिर दोबारा गड़े मुर्दे उखाड़ने पर झगड़ा हो सकता है। कार्य व्यवसाय से आशाजनक लाभ तो होगा लेकिन मन को शांति नही दे सकेगा। प्रतिस्पर्धा होने के कारण कुछ समय के लिए परेशानी होगी। धन को लेकर किसी से बहस ना करें मानसिक शान्ति के लिये आध्यात्म का सहारा लेना उचित रहेगा। सेहत मानसिक तनाव को छोड़ ठीक रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके लिये आज का दिन धन लाभ वाला रहेगा। आज दिन के पूर्वार्ध में आप जो भी योजना बनाएंगे उसे मध्यान पश्चात तक पूर्ण कर लेंगे लेकिन आज धन संबंधित लाभ पाने के लिये किसी की सहायता की आवश्यकता भी पड़ेगी इसलिये स्वभाव में नरमी रखें। मध्यान के बाद व्यवसायिक यात्रा अथवा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज व्यस्तता अधिक रहने पर सम्भव नही हो सकेगा। पारिवारिक जीवन आनदमय रहेगा परिजन आवश्यक सामग्री की सारणी बना कर कुछ समय के लिये दुविधा में डालेंगे। घर मे अथवा कार्य क्षेत्र पर धन को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। सेहत उत्तम रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक दुविधा में राहत प्रदान करेगा। कार्य व्यवसाय से दिन के आरम्भ में तसल्ली देने वाले समाचार मिलेंगे फिर भी आर्थिक निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें धन फंसने की संभावना है। सहकर्मियों की मनमाना व्यवहार कुछ समय के लिए असहज करेगा मामूली झड़प भी हो सकती है। धन लाभ संध्या के आस-पास अकस्मात होने से खर्च निकाल लेंगे। परिवार का वातावरण भी आज अन्य दिनों की तुलना में शांत रहेगा किसी के ऊपर भर डालने का प्रयास ना करें अशांति फैल सकती है। सेहत नरम रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके स्वभाव में आलस्य और लापरवाहि दोनो रहने के कारण आस पास के लोगो को असुविधा होगी। आपके मुह पर लोग स्वार्थ वश मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन पीछे से जो गलती आपने नही की उसका भी दोष लगाएंगे फिर भी आप इन सबसे बेपरवाह होकर अपने मे मस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर मानसिक चिंता रहेगी परन्तु साधनों की कमी के चलते मन मारकर रहना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों के कोप भाजन बन सकते है। महिलाये बड़बोले पन के कारण स्वयं की कलह को निमंत्रण देंगे। सर दर्द को छोड़ स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज की परिस्थिति हानिकारक बन रही है घर एवं बाहर विवेक से काम लें अन्यथा जहां से लाभ की उम्मीद लगाए बैठे है वहाँ से अकस्मात निराश होना पड़ेगा। आज आप जल्दी से परिश्रम करने के लिए तत्पर नही होंगे इसके विपरीत मौज-शौक के लिए हर समय तैयार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी आपकी अनदेखी से बिगड़ सकते है अपने हित के लिए अन्य को परेशान ना करें अन्यथा अकेले रह जाएंगे। धन लाभ संध्या के समय आवश्यकता से कम होगा परिवार की महिलाओं अथवा बुजुर्ग से अनजाने में हानि हो सकती है क्रोध ना करें। परिजन अथवा स्वयं के स्वास्थ्य में गिरावट अनुभव होगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको अवश्य की कुछ ना कुछ यादगार पल देगा। व्यवसाइयों को व्यापार से धन की आमद रुक रुक कर होती रहेगी लेकिन आर्थिक मामलों में आज किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती ना करें अन्यथा संबंध खराब होने से भविष्य में कठिनाई आएगी। आज आपकी सोची सभी योजनाए पूर्ण होने में संदेह रहेगा लेकिन जितने कार्य पूर्ण होंगे उनसे संतोषजनक लाभ अर्जित कर लेंगे अति आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें आज जैसी सुविधा कल नही मिलेगी। आज आप परिजन एवं मित्र रिश्तेदारों की भावनाओ को समझेंगे फिर भी किसी कार्य अथवा इच्छा पूर्ति में विलंब होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन कार्यसिद्धि वाला है समय का लाभ उठाएं अधिकारी वर्ग आज आपकी हर संभव सहायता करेंगे सरकारी अथवा ने कागजी कार्य करने में देरी ना करें अन्यथा लंबित रह सकते है। आर्थिक मामले देखभाल कर ही करें धन की आमद देखकर जल्दबाजी में लिया निर्णय भविष्य में कष्ट देगा। पारिवारिक सदस्य अथवा मित्र, रिश्तेदारों को आर्थिक मदद ना चाह कर भी करनी पड़ेगी इससे घर का बजट प्रभावित होगा। महिलाये घर के कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी धीमी गति से कार्य करने पर अव्यवस्था फैलेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य ही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शुभ कर्मों में व्यतीत करेंगे दिन के पूर्वार्ध में घर मे धार्मिक कृत्यों का आयोजन होगा धार्मिक क्षेत्रो की यात्रा के प्रसंग भी उपस्थित होंगे धन पुण्य पर खर्च करेंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक का समय अनदेखी के कारण मंदा जाएगा इसके बाद रात्रि तक कही ना कहि से आर्थिक लाभ होगा। स्वभाव में आज थोड़ी कृपणता भी रहने से परिजनों से मन मुटाव होगा। नौकरी वाले लोग कार्यो को जल्दबाजी में करेंगे जिससे थोड़ी बहुत त्रुटि हो सकती है। संध्या बाद का समय दिन की अपेक्षा राहत वाला रहेगा थकान रहने पर भी मनोरंजन के अवसर नही चूकेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज प्रातः काल से ही आपकी सेहत में नरमी आने लगेगी फिर भी लापरवाहि करेंगे जिससे तबियत ज्यादा खराब हो सकती है। कार्य व्यवसाय से आज आशानुकूल परिणाम नही मिलेंगे भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी आर्थिक रूप से दिन उलझनों वाला रहेगा। किसी को उधार दिया धन समय से ना मिलने पर असुविधा होगी बहस भी हो सकती है। नौकरी करने वालो को जबरदस्ती दौड़ धूप करनी पड़ेगी। परिवार का वातावरण भी रोग ग्रस्त रहेगा स्त्री वर्ग की सेहत खराब रहने से काम-काज अस्त व्यस्त रहेंगे। भाई बंधु भी स्वार्थी साधने के लिये व्यवहार करेंगे। धैर्य से दिन व्यतीत करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी