रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

दुष्कर्म और गर्भपात के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरें 24

दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
खलीलाबाद। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 709/2026 में वांछित अभियुक्त बलिराम राजभर पुत्र राम ललित, निवासी बरईपार पैठान, थाना कोतवाली खलीलाबाद को 25 अगस्त 2026 को टेमा रहमत चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।
पुलिस के मुताबिक वादिनी द्वारा अभियुक्त पर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। प्रार्थना पत्र के आधार पर 2 अगस्त 2026 को कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामले में धारा 64(2)(m), 89, 351(3) बीएनएस एवं धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाठक एवं कांस्टेबल सत्यम सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी