रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का मातृशक्ति को बड़ा तोहफा, 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा, 27 से 29 अगस्त तक सभी बहनों को सहयात्री सहित फ्री सफर_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर, 26 अगस्त 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ योजना का शुभारम्भ किया और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दिनांक 27 से 29 अगस्त 2026 तक प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को अंग वस्त्र/साड़ी व मिष्ठान का उपहार भेंट कर सम्मानित किया और 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ का सांकेतिक स्मार्ट कार्ड, साड़ी व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ भी किया गया।मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में महिला कल्याण, सुरक्षा, रोजगार एवं महिला स्वावलंबन से संबंधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका असर देश एवं प्रदेश के प्रगति के हर क्षेत्रों में महिलाएं एवं बेटियां अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर चरितार्थ कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले के दौर की याद दिलाते हुए कहा कि आज देश एवं प्रदेश में माताओं, बेटियों एवं बहनों को पूरी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं आजादी के साथ हर क्षेत्रों में कार्य करने की स्वतंत्रता मिली है, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर, शैक्षिक स्तर, रोजगार एवं समृद्धि में आशानुरूप परिणाम दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर योजना का केंद्र बिंदु महिलाएं एवं बेटियां हैं जो अपने स्वावलंबन एवं कार्य कुशलता के दम पर समाज में आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं एवं बेटियों की विकास के हर क्षेत्रों जैसे एफपीओ, ओडीओपी, एमएसएमई एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम में भागीदारी बढ़ रही है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया है। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं, बेटियों को हर क्षेत्रों में पूरी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा भयमुक्त वातावरण में अपनी प्रतिभा को निखारने, संवारने के साथ-साथ देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती चारू चौधरी जी की अध्यक्षता में जनपद में ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’’ योजना एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मातृशक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित भारी संख्या में उपस्थित माताओं, बहनों व बेटियों द्वारा देखा और सुना गया। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा उपस्थित माताओं एवं बहनों को साड़ी व मिष्ठान का उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सभी माताओं, बहनों व बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ बहन की सुरक्षा, सम्मान की जिम्मेदारी एक भाई लेता है, इसका प्रतीक है और इसी दिशा में देश एवं प्रदेश की समस्त बहनों की सुरक्षा, सम्मान की जिम्मेदारी मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समृद्धि एवं विकास के हर स्तर पर महिलाओं एवं बेटियों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं को लागू कर साकार किया है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं से आह्वान किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं कल्याण हेतु विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में स्वयं जागरूक रहें तथा अन्य बहनों को भी जागरूक करें, जिससे उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश की माताओं और बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा उपहार दिया है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की समस्त महिलाओं को तीन दिन निःशुल्क यात्रा सुविधा एवं 60 वर्ष अथवा उससे ऊपर की माताओं को आजीवन उत्तर प्रदेश में निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की सौगात देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारे प्रदेश एवं जनपद की हमारी माताएं, बहनें एवं बेटियां पूरी स्वतंत्रता एवं निडरता के साथ विकास के हर क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थित दर्ज करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विवाह तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला एवं बेटियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान कर रही है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश की 60 वर्ष या अधिक आयु की माताओं को ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’’ कार्ड का शुभारंभ एवं प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को 27 से 29 अगस्त 2026 तक निःशुल्क बस यात्रा सुविधा की सौगात दिए जाने पर हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं माताओं, बहनों एवं बेटियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने समस्त मातृशक्ति को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है और जनपद की समस्त महिलाओं एवं बेटियों से योजनाओं के बारे में जागरूक रहने एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया तथा संबंधित विभागों से योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा उर्मिला त्रिपाठी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य संगीता वर्मा, रजनी पाण्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्षा भाजपा सुनीता अग्रहरि, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ऊषा पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन प्रजापति सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं भारी संख्या में सम्मानित माताएं, बहनें एवं बेटियां आदि उपस्थित रहीं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी