*थाना महुली पुलिस द्वारा 10 गुण्डा एक्ट में जिलाबदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर लुक छिप कर जनपद में कर रहा था निवास*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर * संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर * सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा * अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली* दुर्गेश पाण्डेय* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त रजनीश पुत्र सुभाष साकिन कठैचा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को दिनाँक 23.08.2026 को अलीनगर पुलिया के पास से जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 356/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्ड नियत्रंण अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त को जिला प्रशासन द्वारा छः माह की अवधि के लिए जनपद सन्तकबीरनगर से जिलाबदर का आदेश दिया गया था । अभियुक्त को इस आदेश का तामिला भी आदेशोपरान्त करवा दिया गया था, उसके उपरान्त भी अभियुक्त जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था । जिलाबदर आदेश के उल्लंघन के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. रजनीश पुत्र सुभाष साकिन कठैचा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त रजनीश
1. मु0अ0सं0 14/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
2. मु0अ0सं0 388/2023 धारा 323/452/504/506 भा0द0वि0 थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
03.मु0अ0सं0 578/2023 धारा 352/504/506 भा0द0वि0 थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
4. मु0अ0सं0 356/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्ड नियत्रंण अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगण
उ0नि0 नागेन्द्र कुमार पाण्डेय, हे0का0 मिथिलेश्वर चौधरी, हे0का0 श्रीकान्त यादव ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड