घुघरी में ओवरलोड ऑटो पलटने से 15 स्कूली बच्चे घायल, 10 गंभीर मंडला रेफर
घुघरी में ओवरलोड ऑटो पलटने से 15 स्कूली बच्चे घायल, 10 गंभीर मंडला रेफर
ऑटो में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 15 बच्चे, सुरक्षा से खिलवाड़ और चालक पर नशे का आरोप
घुघरी। शनिवार शाम खजरी-जुनवानी मार्ग पर बनेहरी के पास स्कूली बच्चों से भरा एक ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें से 10 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय मंडला रेफर कर दिया गया है।
ऑटो में घुघरी के तीन अलग-अलग स्कूलों के बच्चे सवार थे। छुट्टी के बाद घर लौटते समय यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और पुलिस की मदद से सभी को घुघरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक छोटे से ऑटो में 15 बच्चों को बैठाया गया था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। चालक के शराब के नशे में होने की भी आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यातायात नियमों व सुरक्षा मानकों की इस गंभीर अनदेखी की जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड