शुरू न्यूज़
मंडला जिले में बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराने की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 196 तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने 11 जुलाई शनिवार चार बजे 4 बसों में सवार इन बुजुर्ग यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह तीर्थ यात्रा असम स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी के लिए आयोजित की गई है, जहाँ यात्री रास्ते में पडऩे वाले अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेंगे। तात्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई इस योजना का वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निरंतर विस्तार किया जा रहा है। शासन-प्रशासन के सहयोग से अपने सपनों की तीर्थ यात्रा पर जा रहे बुजुर्गों के चेहरों पर इस दौरान विशेष उत्साह और खुशी दिखाई दे रही थी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड