गुमशुदा युवक की तलाश, मां ने लगाई मदद की गुहार, 65 के उम्र में मां ने पोस्टर गांव गांव चपकाती हुई चल रही है,
अरवल: एक युवक के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद इरफान आलम, पिता मुस्तफा हुसैन, निवासी ग्राम गंगापुर, पोस्ट कुर्था, थाना कुर्था, जिला अरवल, 20 अप्रैल 2025 से जहानाबाद क्षेत्र से लापता हैं। परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
लापता युवक की उम्र करीब 30 वर्ष, लंबाई लगभग 5 फीट 4 इंच और रंग गोरा बताया गया है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि युवक कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें। युवक मिलने पर उसे नजदीकी थाना पुलिस के हवाले करने या 112 नंबर पर सूचना देने की भी अपील की गई है।
सबसे भावुक बात यह है कि 65 वर्षीय मां अपने बेटे की तलाश में लगातार उम्मीद लगाए बैठी हैं। परिवार ने लोगों से अपील की है कि इस खबर और वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि मां को उनका बेटा मिल सके और बेटा अपनी मां से दोबारा मिल सके।
संपर्क सूत्र:
📞 620 28 38 080
📞 62070 83 182
📞 मीडिया धर्मेंद्र कुमार: 9525 705 873
🚨 आपात स्थिति में: 112
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड