संतकबीरनगर- नवागत DM अनुज मलिक ने दिखाया दमदार अंदाज, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का स्मृति चिन्ह देकर किया भव्य स्वागत।
खलीलाबाद जनपद की नवागत जिलाधिकारी श्रीमती अनुज मलिक ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने तेजतर्रार कार्यशैली का परिचय दे दिया। धनघटा क्षेत्र के शिवबखरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवागत DM ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार के पीलीभीत स्थानांतरण के बाद IAS अनुज मलिक ने संतकबीरनगर के 32वें जिलाधिकारी के रूप में कमान संभाली है। शिवबखरी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए प्रशासन ने पलक-पांवड़े बिछा दिए थे।
इस दौरान मंच पर धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान की मौजूदगी में नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। डिप्टी सीएम ने भी नवागत DM को जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। नवागत DM के इस आत्मीय स्वागत की जिले में चर्चा तेज है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड