पुलिस को मिली सफलता, झोले काटकर चेन चोरी की घटना का हुआ सफल अनावरण
– दो महिला आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो महिला आरोपियों जिनमें पहली अंजली पत्नी शालू सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश व दूसरी नगमा पत्नी विक्की सिसोदिया निवासी कड़िया सासी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ राज्य मध्यप्रदेश को आज बुधवार को कबीर मठ को जाने वाली सड़क हाईवे रोड पर स्थित काले गेट के पास से चोरी की 01 अदद पीली धातु की चेन एवं 500रु0 नगद तथा 02 अदद मोबाईल, 02 अदद आधार कार्ड, 01 अदद कटर, पर्स/बटुआ व 01 अदद काले रंग के बैग के साथ गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनाँक 22.09.2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 20.09.2026 को गोला बाजार में रजनीश सरार्फ की दुकान पर चेन बनवाकर घर जा रही थी । रेलवे क्रासिंग अंडर पास के पास ई-रिक्शा पर बैठी, जिसमें दो अज्ञात महिलाए भी बैठ गयी । उनके द्वारा ब्लेड से पन्नी वाला झोला काटकर वादिनी के सोने की चेन को निकाल लिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी
पूछताछ विवरणः-
गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि दोनो ने बताया कि हम मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला के थाना बोड़ा के रहने वाले हैं । यूपी के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती क्षेत्र में घुमफिर कर बाजारो में स्थित सोने की दुकान के आस पास जाकर के देखते हैं कि कौन महिला सोने की दुकान में से जेवर खरीद कर लेकर जाती है, उसके पीछे हम लोग लग जाते और जिस टेम्पो/ ई-रिक्सा में वह बैठती हैं, उन्ही गाडियो में हम लोग किसी तरह से प्रयास करके बगल में बैठ जाते है और मौका पाकर गले की चैन या पर्स/झोले मे रखे जेवर को हम लोग ब्लेड से काट कर चोरी कर लेते हैं। हम दोनो लोग दिनाँक 20.09.2026 को दोपहर के समय गोला बाजार खलीलाबाद के पुल के नीचे स्थित सोने की दुकान के आस पास घुम टहल के हम लोग देख रही थी कि कौन महिला सोने की दुकान कुछ लेकर निकल रही है तभी एक महिला सोने की दुकान से हाथ में लिये प्लास्टिक की थैली लेकर निकली और पुल के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास खडी ई-रिक्शा गाडी में जाकर बैठ गयी, तब हम दोनो लोग जल्दी-जल्दी आगे जाकर के उस ई-रिक्शे को रूकवाकर उस महिला के पास बगल में सीट पर हम लोग बैठ गयी और मौका पाकर कटर से उस महिला के झोला थैली को काटकर के पुल के पास ई-रिक्शा से उतर करके भाग गयी थी । उसी में रखा हुआ सोने की चेन और 500 रुपये का एक नोट था, जिसको आप लोग द्वारा बरामद किया गया है।
इस बाबत गिरफ्तार करने में उ0नि0 देवव्रत शर्मा, का0 आकाश यादव, का0 मोहित, म0का0 मीना यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद, उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, हे0का0 आदित्य कुमार यादव, का0 वीर बहादुर यादव, का0 अरुण कुमार एंटी थेफ्ट सेल संतकबीरनगर। का0 नीतीश कुमार सर्विलांस सेल संतकबीरनगर व का0 सौरभ यादव साइबर थाना संतकबीरनगर के विभाग शामिल रहे।
नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड