जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर क्षेत्रवासी, सभासद ने की शिकायत
छह माह पूर्व टेंडर होने के बाद भी नही शुरू हुआ सड़क निर्माण
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
मेंहदावल नगर पंचायत में विकास के दावे खोखले नजर आ रहे है। जनप्रतिनिधिओ के शिकायत पर भी नही हो रही सुनवाई। नगर पंचायत के अधिकांश सड़को पर आवागमन करना वर्तमान बारिश में बेहद परेशानी का सबब बन गया है। चाहे नगर के प्रमुख चौराहे हो अथवा अन्य कही। अधिकांश जगहों पर बार बार सड़क मरम्मत करने के लिए सभासदों ने गुहार लगाई है। फिर भी मरम्मत कार्य नही हो रहा है। मेंहदावल नगर के वार्ड नं 20 तुलसीपुर में स्थित सड़क पर जर्जर है । जूनियर प्रथमिक विद्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित है। जिससे अक्सर राहगीर सड़क पर चोटिल हो रहे है।
इस बाबत बताते चलें कि मेंहदावल नगर पंचायत के वार्ड नं 20 तुलसीपुर (अमिलहवा) में निषाद प्रतिमा से लेकर धौरापार के सोमहिया बाजार तक सड़क एक दम जर्जर हो गयी है। जिस पर यात्रा करना बेहद कठिन हो गया है। सभासद उत्तरा निषाद ने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार भी पूर्व में लगाई थी। फिर भी आश्वासन की घुट्टी हर बार मिलती रही। सड़क निर्माण के लिए लगभग छह माह पूर्व टेंडर भी हो चुका है। फिर भी निर्माण अधर में है। नगर पंचायत में शिकायत पर केवल राबिश गिरवाकर कोरम को पूर्ण किया गया। बारिश में राबिश पर चलकर बच्चो, राहगीरों सहित सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन से टेम्पू, बाइक पैदल यात्री गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगर पंचायत में सुनवाई न होने से परेशान सभासद ने इस मामले को तहसील समाधान दिवस पर विगत दिवस शिकायत किया गया था। इसके साथ ही सभासद ने तुलसीपुर चौराहे पर ब्रेकर बनवाने की मांग भी किया गया है। जिसमे प्रमुखता से अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। जिससे एक जनप्रतिनिनिधि के जागरूकता का प्रमाण है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड