निषाद समाज के दलालो से रहे सावधान – सांसद
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
मेंहदावल नगर पंचायत के नई बाजार स्थित निषाद धर्मशाला में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल व निषाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए निषाद समाज को जागरूक करने के लिए निषाद समाज के लोगों के लिए शिक्षा के महत्व को इंगित किया गया। इसके साथ ही निषाद समाज को ठगने वाले दलालों के झांसे में न आने के लिए जागरूक किया गया।
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती से लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के निषाद समाज को लेकर एक पीडीए जनचौपाल व निषाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को नगर के नई बाजार मोहल्ले में स्थित निषाद धर्मशाला में किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद का जोरदार स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। इस दौरान सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का भी भावी प्रत्याशियो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में वीरांगना फूलन देवी व भगवान निषादराज गुह्य आदि महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुचे सांसद ने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि निषाद समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही समाज के कुछ दलाल समाज को ठग लेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी लौटन राम निषाद ने कहा कि निषाद समाज को यादव समाज की तरह अगर आगे बढ़ना है तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। नशे के बुराई से दूर रहना है। समाज को ठगने वाले लोगों से सावधान रहना रहना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, लालजी यादव, इशहाक अंसारी, अनवारुल हक, सुनील सिंह आदि संग रियाज अहमद, एडवो0 राधेश्याम निषाद, देवव्रत निषाद, हलीम मंसूरी, करुणानिधि यादव, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड