संतकबीरनगर – पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट: 1100 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त ।
खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को NH-27 काला गेट के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 870/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी -1100 ग्राम अवैध गांजा
01 अदद मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 अरमान खान, का0 संतोष यादव की रही सराहनीय भूमिका।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड