संतकबीरनगर- कायस्थ समाज ने दिखाया दम: शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, एकजुटता का लिया संकल्प।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले रविवार को संतकबीर नगर में कायस्थ समाज की एकता का विराट शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। ‘कायस्थ समाज का गौरव एवं श्रेष्ठतम सम्मान समारोह’ एवं शपथ ग्रहण समारोह में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उमड़ पड़े। समारोह में जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ ने जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बेचैन का पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
परिवार की तरह एकजुट रहें।
मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार की मजबूती आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता से होती है। सभी पदाधिकारी समाज के हर व्यक्ति को संगठन से जोड़ें।
प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता में है।
संरक्षक डॉ. आलोक सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव और प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा देश निर्माण में योगदान दिया है। आज एकता की सबसे ज्यादा जरूरत है। प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने याद किया कि जब संतकबीर नगर जिला भी नहीं था, तब उन्होंने खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र में समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाया था। आज उमड़ा जनसैलाब उस संघर्ष को सार्थक कर रहा है।
अंत में जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करेंगे।
समारोह में सुनील कुमार श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, संत कुमार श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव राजू, श्याम मोहन श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव सहित महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड