संतकबीरनगर- SP संदीप कुमार मीना का बड़ा एक्शन: पदीय कर्तव्यों में लापरवाही पर थानाध्यक्ष बखिरा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप।
खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कर्तव्य में घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता बरतने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बखिरा के थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में 1. उ0नि0 उमाशंकर तिवारी थानाध्यक्ष बखिरा, 2. उ0नि0 सुरेश यादव थाना बखिरा और 3. मु0आ0 कोमल प्रसाद थाना बखिरा शामिल हैं।
निलंबन का कारण बना महिला अपराधों में लापरवाही
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी पर महिला संबंधी अपराधों में तत्परता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित विधिक कार्यवाही न करने, उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों के अनुपालन में रुचि न लेने, एचएस सत्यापन, 60 व 90 दिवसीय विवेचनाओं के निस्तारण, अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, यक्ष एप पर आपराधिक सत्यापन, साइबर अपराध रोकथाम और मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों में उदासीनता बरतने का आरोप है।
वहीं उ0नि0 सुरेश यादव और मु0आ0 कोमल प्रसाद पर जनसुनवाई, महिला संबंधी अपराध, निरोधात्मक कार्यवाही, बीट प्रणाली में रुचि न लेने, जनता से अमर्यादित व्यवहार करने तथा क्षेत्र में घटित होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना समय से उच्चाधिकारियों को न देने का गंभीर आरोप है।
तीनों पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दण्ड एवं अपील) नियमावली, 1991 के नियम-17(1)(क) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में तीनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन संतकबीरनगर से संबद्ध रहेंगे और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
एसपी संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्तव्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड