संतकबीरनगर- गणपति बप्पा मोरया से गूंजा खलीलाबाद विकाश श्रीवास्तव और पत्नी पूजा श्रीवास्तव ने पूरे हर्षोल्लास से की गणपति स्थापना, भक्ति और उल्लास का दिखा अद्भुत संगम।
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पूरे जनपद में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षक विकाश श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी पूजा श्रीवास्तव के आवास पर भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।
विकाश श्रीवास्तव जो पेशे से जर्नलिस्ट उन्होंने अपने परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा घर गणेशमय भजनों और मंत्रों से गुंजायमान रहा। पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
शिक्षित दंपति द्वारा आयोजित इस गणेशोत्सव में आस-पड़ोस के लोगों और ने भी पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। विकाशा श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और समृद्धि के देवता हैं। एक जर्नलिस्ट होने के नाते वे सभी बच्चों और समाज के लोगों के लिए बप्पा से सद्बुद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर घर को आकर्षक फूलों और लाइटों से सजाया गया था। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शिक्षक परिवार द्वारा इस तरह धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देना समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड