संतकबीरनगर- एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस का चला हंटर: T.I परमहंस ने चलाया अतिक्रमण पर बुलडोजर अभियान, सड़क हुई जाम से मुक्त।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। टीआई परमहंस के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने आज शहर में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए अतिक्रमण को हटवाया।
अभियान के दौरान शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों और सड़क किनारे ठेला-खुमचा, अवैध रूप से खड़े वाहन और दुकानों के बाहर रखे सामानों को हटवाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण के कारण आए दिन लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।
लोगों को किया जागरूक, दी सख्त चेतावनी।
सिर्फ अतिक्रमण हटाना ही नहीं, टीआई परमहंस ने मौके पर मौजूद दुकानदारों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण न करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें। चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड