संत कबीर नगर- प्रधान के आतंक से दहली दलित महिला: कुल्हड़िया में आवास के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, शिकायत पर दी धमकी जीवन भर आवास नहीं मिलने दूंगा।
जनपद के बेलहर कला ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरगदवा के ग्राम कुल्हड़िया में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान सुनीता देवी पर एक गरीब दलित महिला को पात्र होने के बावजूद अपात्र कर योजना से वंचित करने और शिकायत करने पर धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला कुल्हड़िया गांव का है। प्रार्थिनी आशा पत्नी चंद्रभान, जो अनुसूचित जाति (चमार) से हैं, ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनका नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्र लाभार्थी सूची में दो बार चयनित/ सत्यापित किया गया था, लेकिन फाइनल लिस्ट आते ही उन्हें अपात्र कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें अपात्र किए जाने का कोई स्पष्ट और उचित कारण नहीं बताया गया, जबकि वह आवास योजना की सभी शर्तों का पालन करती हैं और उनके पास रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है।
दो बार तहसील दिवस में शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई।
पीड़िता आशा ने बताया कि उन्होंने 17/08/2026 और 05/09/2026 को तहसील दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की विभागीय जांच या कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि शिकायत के बाद ग्राम प्रधान द्वारा पीड़िता के घर पर आकर धमकी दी जा रही है कि “मैं अपने पूरे जीवनकाल में तुम्हें कभी भी आवास नहीं मिलने दूंगा।” पीड़िता गरीब व असहाय महिला है और प्रधान की इस धमकी से बेहद डरी हुई है।
पीड़िता ने डीएम से मांग की है कि उसके प्रकरण की पुनः निष्पक्ष जांच कराई जाए, अपात्र किए जाने का कारण बताया जाए और यदि वह नियमानुसार पात्र है तो उसका नाम पुनः आवास योजना की पात्र सूची में शामिल किया जाए।
इस मामले ने एक बार फिर ग्राम पंचायतों में आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और प्रधानों की मनमानी की पोल खोल कर रख दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड