रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महिलाओं ने दिखाया दम, कायस्थ समाज में उदय हुआ नया संदेश

बिकाश श्रीवास्तव

संतकबीरनगर- कायस्थ समाज में महिला शक्ति का उदय: जिलाध्यक्ष बाबुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं ने दिखाया दम, सशक्तिकरण का दिया बड़ा संदेश।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के शपथ ग्रहण एवं गौरव सम्मान समारोह में इस बार सिर्फ एकजुटता ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का अद्भुत जलवा भी देखने को मिला। जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ के नेतृत्व में आयोजित इस विराट समारोह में कायस्थ समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर साबित कर दिया कि अब समाज की बागडोर में आधी आबादी की भागीदारी सबसे अहम है।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जहां जिलाध्यक्ष बाबुल श्रीवास्तव का भव्य स्वागत हुआ, वहीं महिला प्रकोष्ठ की ताकत ने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर महिला पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति और उनके जोशीले संबोधन ने समारोह को नया आयाम दिया।
नारी शक्ति बनी संगठन की रीढ़
महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, महासचिव अर्चना श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, मधुरिमा श्रीवास्तव, सुनीला श्रीवास्तव सहित दर्जनों महिला पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि कायस्थ समाज की प्रगति बिना महिलाओं के अधूरी है। आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, अधिवक्ता और समाजसेवा हर क्षेत्र में अग्रणी हैं।
मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ ने भी महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि परिवार को जोड़ने का काम महिलाएं ही करती हैं, इसलिए संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका सबसे बड़ी है।
जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ ने कहा कि उनकी कार्यकारिणी में महिलाओं को बराबर सम्मान और अधिकार दिया जाएगा। समाज की हर बेटी, हर बहन को संगठन से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी और सशक्त बनाना ही उनका लक्ष्य है।
समारोह में उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह बना कि संतकबीर नगर में कायस्थ समाज अब नई सोच और महिला सशक्तिकरण के साथ हुंकार भरने को तैयार है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी