संतकबीरनगर- बड़ी राहत: अब हर साल नहीं करानी होगी फिटनेस, निजी वाहन मालिकों को योगी सरकार का तोहफा – बस्ती मंडल के 3,481 मालिकों की मिली सौगात।
अगर आपके पास 6 से ज्यादा सीट वाला निजी वाहन है तो ये खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। परिवहन विभाग ने निजी वाहन स्वामियों को बड़ी राहत देते हुए सालाना फिटनेस की टेंशन को ही खत्म कर दिया है। अब आपको हर साल RTO के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बड़ा फैसला लिया गया है। अब चालक को छोड़कर 6 से अधिक सीट क्षमता वाले निजी वाहनों की प्रत्येक वर्ष फिटनेस कराने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। यानी जो गाड़ी आप व्यक्तिगत और पारिवारिक उपयोग में लाते हैं, उसकी फिटनेस अब हर साल नहीं करानी होगी समय और पैसा दोनों बचेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एआरटीओ संतकबीरनगर प्रियवंदा सिंह ने बताया कि पूर्व व्यवस्था के तहत इस श्रेणी के निजी वाहनों को हर साल फिटनेस प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य था। इससे वाहन स्वामियों को हर साल कार्यालय की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने से सीधे तौर पर समय और धन दोनों की बचत होगी और विभागीय प्रक्रिया भी बेहद सरल हो जाएगी।
बस्ती मंडल के 3,481 वाहन स्वामियों को सीधा फायदा।
इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ बस्ती मंडल के वाहन स्वामियों को मिलेगा। मंडल के तीनों जिलों में इस श्रेणी के कुल 3,481 निजी वाहन पंजीकृत हैं।
बस्ती – 1,737 वाहन
संतकबीरनगर – 1,059 वाहन सिद्धार्थनगर – 685 वाहन
ध्यान दें: व्यावसायिक वाहनों पर लागू नहीं है छूट
एआरटीओ ने साफ किया है कि यह छूट सिर्फ निर्धारित श्रेणी के निजी वाहनों के लिए है। परिवहन एवं व्यावसायिक वाहनों तथा जिन वाहनों पर फिटनेस, परमिट या अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हैं, उन पर पुराने नियम ही लागू रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड