रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

नारी शक्ति का प्रतीक बनी पूनम मौर्या, चाक-चौबंद सुरक्षा से मिली सुरक्षा की अनुभूति

बिकाश श्रीवास्तव

संतकबीरनगर- नारी शक्ति का प्रतीक बनी महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या: गणेश चतुर्थी और कजरी तीज पर रखा चाक-चौबंद सुरक्षा पहरा, महिला श्रद्धालुओं को दिया सुरक्षा का एहसास।
जिले में श्री गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में जिले के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों और गणेश प्रतिमा पंडालों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
इसी कड़ी में महिला थाना अध्यक्ष पूनम मौर्या और उनकी पुलिस टीम ने नारी सशक्तिकरण और शांति व्यवस्था की मिसाल पेश की। थानाध्यक्ष पूनम मौर्या के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने मंदिरों और पंडालों के आसपास लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
महिला सुरक्षा बनी पहली प्राथमिकता
त्योहार के दौरान महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई, ताकि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की कड़ी निगरानी की गई। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहे।
महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा। उनके इस सराहनीय कार्य से जिले में नारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था दोनों को मजबूती मिली है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी