संतकबीरनगर- किसानों की हुंकार: भारतीय किसान यूनियन ने DM के जरिए CM योगी को भेजा 6 सूत्रीय अल्टीमेटम, गन्ना मूल्य 600 रुपए और 29 साल का ब्याज समेत इन मांगों पर अड़े किसान।
खलीलाबाद किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर बिगुल फूंक दिया है। जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ उर्फ गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा है। मासिक बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन के बाद यह ज्ञापन दिया गया है।
भाकियू की 6 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं-
1- गन्ना मूल्य लागत के अनुसार 600 रुपए प्रति कुंतल घोषित किया जाय।
2- गन्ने के बकाया पर ब्याज – 16 जुलाई 2026 को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार वर्ष 1996 से 2025 तक का ब्याज तत्काल किसानों को दिलाया जाय।
3- अघोषित विद्युत कटौती रात्रि में बंद कराया जाय।
4- फसल बीमा क्षति का आंकलन सार्वजनिक करते हुए फसल बीमा किसानों को दिलाया जाय।
5- धान खरीद 70 कुंतल प्रति हेक्टेयर का सत्यापन करते हुए धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था अतिशीघ्र कराई जाय।
6- जमीन अधिग्रहण में किसानों की जमीन का सर्किल रेट, नये सर्किल रेट के अनुसार बढ़ाया जाय।
भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि समय रहते किसानों की इन जायज मांगों का निदान नहीं कराया गया तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड