रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

भूमि विवाद: पीड़ित ने SDM से लगाई गुहार, अवैध कब्जे की धमकी

बिकाश श्रीवास्तव

संतकबीरनगर- जमीन पर अवैध कब्जे का सनसनीखेज मामला: पीड़ित ने SDM से लगाई गुहार – गाटा संख्या 226/1 और 226/2 की पैमाइश कर 11 बिस्वा 17 धूर जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग।
जिले के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम कुशफेर उर्फ उरधवा में भूमि विवाद का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित नन्दलाल पुत्र स्वर्गीय रामराज निवासी ग्राम बेलवनिया, थाना कोतवाली ने उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पैतृक भूमि की पैमाइश कर कब्जा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला-
प्रार्थी नन्दलाल ने बताया कि ग्राम कुशफेर उर्फ उरधवा स्थित गाटा संख्या *226/1 रकबा 0.069 हे0 उसके नाम तथा गाटा संख्या 226/2 रकबा 0.069 हे0 उसके भाई मुन्नीलाल के नाम दर्ज है। आदेश दिनांक 22-11-2021 के अनुपालन में उक्त भूमि का बंटवारा होकर सभी पक्षकारों के हिस्से अलग-अलग हो चुके हैं और गाटा संख्या 226/3 विपक्षीगण रामपत आदि के हिस्से में आया है।
आरोप है कि विपक्षी रामपत आदि ने अपनी भूमि गाटा संख्या 226/3 को राधेश्याम मौर्य निवासी ग्राम बहनी को बिना पैमाइश के ही विक्रय कर दिया और राधेश्याम मौर्य द्वारा प्रार्थीगण को बिना सूचना दिए चोरी-छिपे अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
112 पर सूचना, फिर भी धमकी
दिनांक 21-09-2026 को पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर मौके पर पुलिस बुलाई और अवैध निर्माण रुकवाया, लेकिन आरोप है कि विपक्षी राधेश्याम मौर्य ने धमकी दी कि यदि दो दिन के अंदर भूमि की पैमाइश नहीं कराई गई तो वह पुनः निर्माण कार्य शुरू कर देगा और प्रार्थीगण कुछ नहीं कर पाएंगे।
पीड़ित का कहना है कि उक्त भूमि में उसका लगभग 11 बिस्वा 17 धूर का बैनामा है, जिसके समस्त दस्तावेज उसके पास मौजूद हैं। समय रहते पैमाइश न हुई तो दोनों पक्षों में बड़ा विवाद और अप्रिय घटना घट सकती है।
पीड़ित ने SDM से मांग की है कि राजस्व निरीक्षक, कानूनगो, लेखपाल और पुलिस बल की मौजूदगी में गाटा संख्या 226/1 व 226/2 की विधिवत पैमाइश कराकर उसके बैनामा के अनुसार 11 बिस्वा 17 धूर भूमि की सीमा निर्धारित कर कब्जा सुनिश्चित किया जाए।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी