स्काउट गाइड के समापन समारोह में पंहुचे विधायक अनिल त्रिपाठी, बढ़ाया उत्साह
स्काउट गाइड बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है – अनिल त्रिपाठी
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
मेंहदावल तहसील क्षेत्र में स्थित रमवापुर सरकारी ग्राम में शिक्षा की अलख जगा रहा श्री रामनरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित तीन दिवसीय भारत स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने स्काउट गाइड की महत्ता को बताया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने टेंटो में गृहस्थी बसाकर बिना बर्तन के भोजन तैयार करने सहित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में स्काउट की 16 तथा गाइड की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों का माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चो ने भी स्वागत गान के माध्यम से स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में जीवन को जीने की कला का नाम स्काउट गाइड है। जिससे अनुशासन का भी समन्वय बच्चो में आता है। इस तरह की बातों से विधायक ने बच्चो के उत्साह को बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने भी बच्चो को स्काउट गाइड की महत्ता को उल्लेखित किया।
स्काउट वर्ग में भगत सिंह टीम के अंकुश यादव प्रथम, सुमित द्वितीय तथा कृष्ण प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। वहीं गाइड वर्ग में झांसी की रानी टीम की सादिया खातून प्रथम, आंचल द्वितीय और महिमा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त रमेश चंद्र यादव, अनूप कुमार, विजय कुमार, अनूप कुमार चौधरी, विशाल सैनी, बलिराम यादव, रामजीत यादव, अखिलेश कुमार, अजय कुमार चौधरी, सोनेलाल पटेल, सुधाकर पांडेय, प्रतिभा वर्मा, रेनू यादव, अनीता यादव, अंजली शुक्ला, हीरालाल चौधरी, सोनू चौधरी, अजय कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं अन्य लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड