मिशन शक्ति फेज-5 के तहत 6 बिखरते परिवारों में हुआ सुलह-समझौता
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर।मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित “साथ-साथ” कार्यक्रम के तहत रविवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में छह पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से सफल निस्तारण कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टूटते परिवारों को संवाद और परामर्श के माध्यम से पुनः जोड़ना है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित परामर्श सत्र की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या ने की। इस दौरान महिला कांस्टेबल विनीता सिंह, रिंकी गौतम, रम्भा यादव तथा काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी उपस्थित रहे।
परिवार परामर्श केंद्र में आए छह मामलों में चार पति-पत्नी, एक पड़ोसी तथा एक सास-बहू के बीच चल रहे विवादों पर दोनों पक्षों की सहमति से सुलह कराई गई। विस्तृत काउंसलिंग और समझाइश के बाद सभी पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण ढंग से साथ रहने की सहमति व्यक्त की।
महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया से पहले संवाद के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों को बचाना और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड