बखिरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त कैंची बरामद
*संतकबीरनगर।* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बखिरा दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना बखिरा पर *मु0अ0सं0 368/2026 धारा 109(1), 352, 45 BNS* के तहत मुकदमा दर्ज था। इस मामले में वांछित *बृजेश पुत्र सुग्रीव निषाद, निवासी झुंगिया, थाना बखिरा* को बंडा नाला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त *01 अदद कैंची* उसके घर से बरामद की गई।
मामले में वादिनी ने 19.09.2026 को तहरीर दी थी कि 18.09.2026 को बृजेश ने उसके पिता व माता के कहने पर गाली-गलौज करते हुए उसके पति दयाशंकर पुत्र राजमन पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस ने अभियुक्त को आज दिनांक 20.09.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम:* उ0नि0 संजय सिंह, का0 लवकेश यादव, का0 शैलेन्द्र यादव।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड