सामाजिक सुरक्षा में चौकीदारों की भूमिका अहम- थानाध्यक्ष महुली
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
महुली, (संतकबीरनगर)थाना परिसर महुली में रविवार को चौकीदारों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। गांव में होने वाली छोटी-बड़ी गतिविधियों की सही जानकारी बिना किसी भेदभाव के चौकीदार ही उपलब्ध कराते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस के सामने कई चुनौतियां हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द, महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों पर अंकुश लगाने में चौकीदारों की अहम भूमिका होती है।
थानाध्यक्ष ने सभी चौकीदारों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और सामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का सदुपयोग कर पुलिस का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगे और सौहार्द का माहौल बना रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड