मेरे सपनों का भारत विषय पर 443 विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
(ब्यूरो, संतकबीरनगर )| ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को “मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)” विषय पर जनपद के 443 परिषदीय, कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। विद्यार्थियों ने चित्रों और ड्राइंग के माध्यम से स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल भारत तथा विकसित भारत जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा का विकास करना, राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच उत्पन्न करना तथा अपने सपनों के भारत की कल्पना को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना रहा।
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार अभियान के दौरान जनपद के सभी चयनित विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड