दो वर्ष से लापता युवक पटना से सकुशल बरामद, धनघटा पुलिस ने परिजनों को सौंपा
धनघटा| संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने लगभग दो वर्ष से लापता युवक को बिहार की राजधानी पटना से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
थाना धनघटा क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी सुनील ने अपने भाई अनिल के 20 सितंबर 2024 से लापता होने की सूचना देते हुए थाना धनघटा में प्रार्थना पत्र दिया था। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 587/2024 दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक नंदू गौतम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवक की लोकेशन पटना (बिहार) में ट्रेस की। इसके बाद कांस्टेबल रवि चौरसिया के साथ पटना पहुंचकर 18 सितंबर 2026 को अनिल को सकुशल बरामद कर लिया।
थाना धनघटा लाकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक नंदू गौतम एवं कांस्टेबल रवि चौरसिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड