महुली बाजार में 13 पात्र परिवारों की मौके पर बनी फैमिली आईडी
महुली बाजार में 13 पात्र परिवारों की मौके पर बनी फैमिली आईडी
संवाद सूत्र, महुली। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित गरीब परिवारों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को एडीओ पंचायत नाथनगर सतीश चंद्र कुशवाहा ने तीन सदस्यीय टीम के साथ महुली बाजार एवं कस्बा क्षेत्र का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान फैमिली आईडी से वंचित 13 पात्र लाभार्थियों की मौके पर फैमिली आईडी बनाकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई।
एडीओ पंचायत ने बताया कि राशन कार्ड एवं अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित परिवारों की पहचान कर उन्हें फैमिली आईडी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि पात्र लोगों तक शासन की सुविधाएं पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि पूरे विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों के सहयोग से वंचित परिवारों को चिह्नित करने का कार्य अंतिम चरण में है।
उन्होंने पात्र लोगों से अपील की कि जिन परिवारों के पास अभी तक फैमिली आईडी नहीं है, वे ग्राम पंचायत स्तर पर संपर्क कर आईडी बनवाएं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी, लाभार्थी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड