जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
संतकबीरनगर, 21 सितंबर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने प्रत्येक प्रकरण की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में संवेदनशीलता के साथ जांच पूरी कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी अनिवार्य रूप से दी जाए, जिससे जनसुनवाई व्यवस्था अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बन सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें न्याय एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर पुलिस जनसामान्य की सुरक्षा, शिकायतों के समाधान और बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड