रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

2017 बैच की आईएएस अनुज मलिक ने संतकबीरनगर की कमान संभाली

Ashwini Kumar Pandey

2017 बैच की आईएएस अनुज मलिक ने संभालीसंतकबीरनगर की कमान
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर, 23 सितंबर। जनपद की नवागत जिलाधिकारी श्रीमती अनुज मलिक ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में डबल लॉक के आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल उपस्थित रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का शत-प्रतिशत जमीनी क्रियान्वयन तथा आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
श्रीमती अनुज मलिक वर्ष 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तथा कुशीनगर की मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
नवागत जिलाधिकारी के स्वागत अवसर पर अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारीगण, सूचना अधिकारी सहित जनपद के अनेक अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी