रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

दिसंबर तक शुरू होगा शिवबखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Durgesh Mishra

दिसंबर तक शुरू होगा शिवबखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

शिवबखरी/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के पौली विकासखंड स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और अस्पताल को दिसंबर 2026 तक संचालित करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी और कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल को आवश्यक सुविधाओं से लैस करने के भी निर्देश दिए। बताया गया कि शिवबखरी सीएचसी का निर्माण करीब 12 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन लंबे समय से अधूरा पड़ा था।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा ही संकल्प’ की थीम पर जन चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। अस्वस्थ पुरुषों व महिलाओं को पोषण किट तथा स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विकास योजनाओं का किया उल्लेख
जन चौपाल को संबोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, पेयजल और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों, सड़क और विद्युत व्यवस्था में हुए विस्तार का भी उल्लेख किया।
उपमुख्यमंत्री ने संतकबीरनगर के लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रदेश सरकार हर स्तर पर सहयोग करेगी।
विधायक ने जताया आभार
धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने शिवबखरी सीएचसी का अधूरा निर्माण पूरा कराकर दिसंबर तक संचालन शुरू कराने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के संचालन से पौली क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा त्रयंबक नाथ त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी