रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

भाजपा पूरा करेगी अधूरा स्वास्थ्य केंद्र, डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

बिकाश श्रीवास्तव

संतकबीरनगर- सपा ने खींची थी लकीर, भाजपा करेगी पूरा – धनघटा के शिवबखरी में वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण, सपा पर जमकर बरसे।
धनघटा विधानसभा के शिवबखरी में समाजवादी पार्टी शासनकाल में शुरू हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पिछले 13 सालों से अधर में लटका था। अब योगी सरकार इसे पूरा कर जनता को समर्पित करने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शिवबखरी CHC का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि वर्ष 2012 में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से इस अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन सपा सरकार में धनाभाव के चलते कार्यदायी संस्था ने काम अधूरा छोड़ दिया था और करीब चार साल तक निर्माण ठप पड़ा रहा।
इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का समाजवादी पार्टी पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने केवल शिलान्यास कर जनता को गुमराह किया, अस्पताल के नाम पर सिर्फ ईंट-पत्थर खड़े किए। भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। सपा ने शुरुआत की थी, भाजपा उसे पूरा करके 2 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देगी।
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बताया कि इस CHC के शुरू होने से पौली ब्लॉक के साथ-साथ धनघटा क्षेत्र के करीब 5 लाख लोगों को जिला अस्पताल और मलौली जाने से राहत मिलेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण और टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी