जोखई सिंह का कद बड़ गए डिप्टी सीएम
शिवबखरी से लखनऊ अपने साथ हेलीकॉप्टर मे लेकर गए बृजेश पाठक
धनघटा संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पौली ब्लाक अंतर्गत शिवबखरी में जनसभा को संबोधित करने आए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा के वरिष्ठ नेता फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह का कद बड़ा गए ।श्री पाठक के साथ उनके हेलीकॉप्टर में जब जोखई सिंह भी लखनऊ के लिए रवाना हुए तो एकाएक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया । विदित हो कि बृजेश पाठक की शिवबखरी में जन चौपाल आयोजित थी आयोजित थी साथ ही साथ वर्षों से अपूर्ण पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबख री को संचालित करने के लिए उनके निरीक्षण का भी कार्यक्रम निर्धारित था। बृजेश पाठक को आमंत्रित करने में स्थानीय विधायक गणेश चंद चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोखई सिंह ने भी अपनी पूरी ताकत झोक दी थी। श्री सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रण दे रहे थे ।आज जब बृजेश पाठक अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर उन्हें लखनऊ ले गए तो क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया ।श्री सिंह की भूमिका क्षेत्र में एक कद्दावर नेता की रही है साथ ही साथ धनघटा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणेश चंद्र चौहान को जितने तथा उनकी पत्नी कालिंदी चौहान को ब्लॉक प्रमुख बनाने में भी लोग उन्हें किंग मेंकर रूप में जानते रहे। आज जब अपनी जन्म एवं कर्म भूमि से झोकाई सिंह को सम्मान मिला तो वह खुद गदगद होते साथी साथ उनके समर्थकों तथा शुभचिंतकों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड