ग्रामीण प्रतिभाओं का
– नगर पंचायत हैसर धनघटा के दुघदौड़ कैरियर संवारने में हो सकती है सहायक – नीलमणि
प्रतियोगितारा ग्राउंड पर आयोजित हुई साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता
– राहुल यादव बने विजेता तो विपिन कुमार को मिला दूसरा स्थान, नीलमणि ने किया पुरस्कृत
नगर पंचायत धनघटा हैसर के दुघरा में स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार को साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। धनघटा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने प्रतियोगिता के विजेता धावकों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया।
दुघरा ग्राउंड दौड़, कूद आदि एथलेटिक्स प्रतियोगियों का मरकज़ कहा जाता है। इस ग्राउंड पर शुक्रवार को साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता का युवाओं ने आयोजन किया था। दौड़ प्रतियोगिता में राहुल यादव को पहला, विपिन कुमार तिघरा को दूसरा, विपिन कुमार को तीसरा, सतीश को चौथा और विनय को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के चीफ गेस्ट धनघटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मौजूद सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने कहा कि दौड़ जैसी प्रतियोगिता में पारंगत होकर ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपना कैरियर संवार सकते हैं। आज के परिवेश में सरकारी नौकरियों में ऐसे एथलेटिक्स युवा अपना कैरियर संवारने के साथ ही प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राउंड पर कुछ कमियां हैं जिन्हें सुधारने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि यदि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से दौड़, कूद के साथ साथ अन्य एथलेटिक्स प्रतियोगियों में खुद को समर्पित करके बेहतर परिणाम देने का वादा करें तो इस ग्राउंड को सजाने के साथ ही शासन स्तर से भी यहां आवश्यक संसाधनों के इंतजाम और प्रशिक्षित कोच की तैनाती का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड