मिशन शक्ति के शानदार अनुपालन में महुली पुलिस को मिला आईजी बस्ती का पुरस्कार
– थाना परिसर की बेहतर साज सज्जा और बेहतरीन मेस भवन निर्माण पर थानाध्यक्ष को मिली शाबाशी
– साइबर सेल, मिशन शक्ति, कार्यालय और कंप्यूटर सेल का आईजी बस्ती ने लिया जायजा
धनघटा संत कबीर नगर- महुली थाने के वार्षिक मुआयने में एसपी संदीप मीना के साथ पहुंचे आईजी संजीव त्यागी को महुली पुलिस ने दिया गॉड ऑफ ऑनर , संतकबीरनगर। बस्ती रेंज के आईजी संजीव त्यागी ने मंगलवार को महुली थाने का वार्षिक मुआयना किया। निरीक्षण में जहां परिसर की बेहतर साज सज्जा और खूबसूरत मेस भवन निर्माण पर थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय को शाबाशी मिली तो वहीं मिशन शक्ति का शानदार अनुपालन के लिए महुली पुलिस को आई जी ने पुरस्कार देने की घोषणा किया। पुलिस की तरफ से आईजी को गॉड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
आईजी बस्ती संजीव त्यागी ने महुली थाना परिसर की साज सज्जा और खूबसूरत मेस भवन निर्माण पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने मेस और वॉशरूम की साफ सफाई पर एसओ को शाबाशी दिया। मिशन शक्ति की प्रभारी हेड कांस्टेबल पुष्पा से योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लिया। आईजी के सवाल पर प्रभारी पुष्पा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक महिला अपराध से जुड़े कुल 260 मामले आए जिनमें से 90 पारिवारिक विवाद से जुड़े रहे। अधिकांश परिवारों की काउंसिलिंग कराकर सुलह समझौते से परिवारों को टूटने से बचाया गया। समय समय पर गश्त के दौरान उन परिवारों का हाल खबर भी लिया जाता है। एक परिवार की लड़की से छेडखानी की कई बार वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी को गुंडा एक्ट में निरुद्ध कराया गया। जिस पर आईजी ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को महुली पुलिस को पुरस्कृत करने का निर्देश दिया। उन्होंने साइबर सेल में आए मामले की जानकारी भी लिया। पुलिस के अनुसार क्रेडिट कार्ड से होने वाले आर्थिक अपराध में कंपनी के इन्वॉल्व होने के चलते निस्तारण में समस्या आती है। जिस पर उन्होंने ऐसे मामलों में बीएनएनएस की धारा 94 के तहत नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कार्यालय में सभी प्रारूप के रजिस्टर को कम्प्यूटराइज्ड करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने पुलिस को निर्देशित किया कि जिस भी अभिलेख का प्रारूप कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर में न हो उसे चिन्हित करके सूचना उन तक पहुंचाई जाय। विवेचना संबंधी सवाल पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि सप्ताह में एक दिन वादी दिवस के रूप में मनाने की व्यवस्था की गई है। जिसने उस दिन सभी विवेचकों को एक नियत समय तक बैठ कर संबंधित मुकदमे के वादी को विवेचना की जानकारी देना होगा। इस वादी दिवस की मॉनिटरिंग के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारी तैनात किये जाएंगे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह, सीओ अभय नाथ मिश्रा, अशोक सिंह, अजय भारती, शोभनाथ मिश्र, संजय सिंह, नागेन्द्र सिंह, जयहिंद भारती, परवेज़ अहमद, अरविंद यादव, सुनील सिंह, तबरेज़ अहमद, सौरभ शुक्ला, पूजा चौहान आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड