पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला युवक की मौत गांव में पुलिस बल तैनात
*धनघटा संत कबीर नगर* बेलहर कला थाना क्षेत्र के जंगल दशहर गांव में मंगलवार को रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पति को बचाने दौड़ी पत्नी पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
मंगलवार की रात्रि लगभग 9.00 बजे जंगल दशहर निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र रामनरायन का गांव के ही रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम से पुराना विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर रामदास ने आपा खो दिया और चाकू से राजू पर हमला बोल दिया।पति को लहुलुहान देख बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी मंजू कन्नौजिया भी हमले में चोटिल हो गई।अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा तफरी और चीख-पुकार मच गई।आनन-फानन में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल ले गए,जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।थोडी देर बाद अस्पताल पर एडिशनल एसपी और सीओ भी पहुंच गए।इस संबंध में थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड