*आबकारी व धनघटा पुलिस का संयुक्त छापेमारी में 200 किलो लहन किया गया नष्ट *
धनघटा, संतकबीरनगर। जिला आबकारी व धनघटा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार की देर शाम क्षेत्र के ग्राम घोरांग में अवैध कच्ची शराब बनाकर बेचने की मुखबिरकी शिकायत पर संयुक्त रूप से छापा मार कर 200 किलो लहन को नष्ट किया जिससे अबैध शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई घटनास्थल से आबकारी विभाग में 3 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया है। अज्ञातके विरुद्ध थाने में अभियोग पंजीकृत करि दिया गया है।
आबकारी इंस्पेक्टर क्षेत्र धनघटा राजकिशोर पटेल ने बताया बृहस्पतिवार को देर शाम सूचना मिली कि घोराग गांव के सिवान में कुछ लोग अवैध कच्ची शराब बनाकर बेचने का काम करते हैं वह तुरंत पुलिस चौकी लोहरैया के पुलिसकर्मी संयुक्त टीम बनाकर संभावित स्थान पर छापामारी की इस दौरान पुलिस को देखते ही अबैध
शराब बनाने वाले लोग भाग खड़े हुए पुलिस पहुंचकर घटना स्थल पर लगभग 200 किलो लहन को नष्ट किया तथा एक गैलन में तीन लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद किया
आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया की देसी लाइसेंसी शराब की दुकान टांडा लोहरैया हैंसर में गहन चेकिंग किया जहां कोई भी कच्चा माल बराबर नहीं हो पाया उन्होंने कहा कि गोराघ से बरामद शराब धन घटा थाने जमा कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया
जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध कच्ची के खिलाफ यह कार्रवाई की गई जिससे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड